27 सितंबर को दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
132 केवी मेन बस बार के अनुरक्षण कार्य के चलते गोंडा शहर के कई विद्युत उपकेंद्रों पर असर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड, गोंडा की ओर से 220 केवी विद्युत उपकेंद्र गोंडा में 132 केवी मेन बस बार सेक्शन-प्रथम एवं द्वितीय का अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। इसके चलते 27 सितंबर 2026 को सुबह छह बजे से आठ बजे तक करीब दो घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अनुरक्षण कार्य के दौरान 220 केवी उपकेंद्र गोंडा से निर्गत 33 केवी बेलसर, आवास विकास, कोर्ट, हॉस्पिटल, अम्बेडकर चौराहा, लॉबायतपुरा, एमडीएआरओ, झंझरी, पुरेशिवाकट्टावर, एमटीआरओ परिवर्तक-प्रथम एवं द्वितीय, बजगांव, तरबगंज और खोरहंसा आदि फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विभाग ने सर्वसाधारण सहित सभी विद्युत उपभोक्ताओं से उक्त अवधि में धैर्य बनाए रखने और सहयोग प्रदान करने की अपील की है। प्रेस विज्ञप्ति विद्युत पारेषण खंड, गोंडा के अधिशासी अभियंता की ओर से जारी की गई है।
Post Views: 22