उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक सैलरी खातों पर शिक्षकों को दे रहा खास तोहफा

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
*शिक्षकों को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का विशेष तोहफा*
एक समारोहपूर्वक कार्यक्रम में एजीएम राजकुमार द्विवेदी ने गिनाए बैंक में सैलरी खाते पर दिए जाने वाले फायदे
कार्यक्रम में शिक्षकों उनके संगठन के पदाधिकारियों की रही भारी संख्या में मौजूदगी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय–गोंडा द्वारा शिक्षकों के लिए विशेष रूप से तैयार “शिक्षक सैलरी पैकेज” का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं बैंक के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ उनके आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सैलरी पैकेज की विभिन्न सुविधाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा के अधिकारियों ने बताया कि शिक्षक सैलरी पैकेज के अंतर्गत शिक्षकों को बैंकिंग सेवाओं के साथ अनेक विशेष लाभ प्रदान किए जाएंगे। बैंक का उद्देश्य शिक्षकों के साथ दीर्घकालिक एवं मजबूत संबंध स्थापित करते हुए उन्हें बेहतर बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
*पैकेज में ये मिलेंगे प्रमुख लाभ*
* शिक्षकों को दुर्घटना एवं विकलांगता की स्थिति में 1.10 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर निःशुल्क प्रदान किया जाएगा।
* 10 लाख रुपये तक का निःशुल्क जीवन बीमा कवर पैकेज के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाएगा।
* होम लोन, कार लोन एवं व्यक्तिगत ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क में विशेष छूट/माफी का लाभ मिलेगा।
* शिक्षा ऋण लेने वाले शिक्षकों को ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।
* एनईएफटी, आरटीजीएस, एसएमएस अलर्ट, चेकबुक एवं डिमांड ड्राफ्ट जैसी सुविधाएं नियमानुसार बिना शुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा शिक्षकों के लिए शुरू किए गए इस विशेष सैलरी पैकेज की सराहना करते हुए इसे शिक्षकों के हित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
क्षेत्रीय प्रबंधक श्री राज कुमार द्विवेदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि बैंक भविष्य में भी शिक्षकों की आवश्यकताओं के अनुरूप बेहतर एवं विशेष बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान शिक्षक नेता विनय तिवारी, अशोक पांडे, विनीता कुशवाहा, आईबी सिंह आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही।

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *