शिक्षक संघ ने मनाया बीईओ शशांक सिंह का जन्मदिवस

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा

 

शिक्षक संघ पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाया खंड शिक्षा अधिकारी का जन्मदिन

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ, गोण्डा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाध्यक किरन सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी रूपईडीह शशांक सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान संघ पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रांतीय संयुक्त मंत्री पवन कुमार सिंह ने खंड शिक्षा अधिकारी शशांक सिंह को केक खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और समन्वय से शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ ही शिक्षक हितों को भी मजबूती प्रदान की जा सकती है। उन्होंने शशांक सिंह के निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहने की कामना की।

इस अवसर पर मंडल मंत्री मोहित प्रकाश सिंह के साथ ब्लॉक पदाधिकारियों में कृष्ण कुमार सोनी, चंद्र कुमार सिंह, गौरव सिंह, अनिल कुमार सिंह, शरद शुक्ला समेत संघ के अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने आपसी सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश भी दिया।

5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *