एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडलीय अधिवेशन में प्रवीण सिंह अध्यक्ष और वैभव पांडेय मंत्री निर्विरोध निर्वाचित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। यू.पी. एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन, देवीपाटन मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को फ.अ.अ. राजकीय इंटर कॉलेज, गोण्डा में संपन्न हुआ। अधिवेशन में संगठन की मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। प्रवीण सिंह को मंडलीय अध्यक्ष और वैभव पांडेय को मंडलीय मंत्री चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राम चंद्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, समाज कल्याण अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, सुधीर कुमार पांडेय, नित्यानंद चतुर्वेदी तथा प्रधानाचार्य आई.पी. त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने संगठन की मजबूती तथा कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की।
अधिवेशन में संगठन के प्रांतीय महामंत्री मो. नाजिम, प्रांतीय पर्यवेक्षक विजय कुमार यादव तथा मंडलीय चुनाव संयोजक राकेश तिवारी सहित देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारी मो. अफजल, सहायक अध्यापक, स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज, गोण्डा तथा प्रधान सहायक एवं चुनाव अधिकारी राम चंद्र श्रीवास्तव की देखरेख में मंडलीय कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। प्रवीण सिंह को अध्यक्ष, अब्दुल रहमान को उपाध्यक्ष, वैभव पांडेय को मंडलीय मंत्री, अनूप कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष तथा संजीत उपाध्याय को ऑडिटर निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित कर्मचारियों ने स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता बनाए रखने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने का भरोसा दिलाया।
अधिवेशन में प्रधान सहायक राहुल श्रीवास्तव, वी.के. श्रीवास्तव, शिव श्याम मिश्र, शिव लाल, रक्षा राम, विश्राम वर्मा, शिव जीत सिंह, परमीत श्रीवास्तव, राहुल शर्मा, पंकज वर्मा, सविता, दिनेश वर्मा, दिवाकर मिश्रा, महफूज, गुलाम उस्मानी, वसीम, अरुण पाठक, उग्रसेन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
