भव्यता के साथ मना ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर बलरामपुर बहराइच बाराबंकी लखनऊ

 

18 साल का सफर, सम्मान की शाम ने रचा नया इतिहास
‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह भव्यता के साथ संपन्न, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित
प्रधान संपादक पवन जायसवाल बने अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ‘बदलता स्वरूप’ का 18वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को उत्साह, गरिमा और भव्यता के साथ मनाया गया। प्रधान संपादक पवन जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित समारोह में समाजसेवा, शिक्षा, चिकित्सा, पत्रकारिता, उद्योग और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों एवं संस्थाओं को सम्मानित किया गया। समारोह में प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी दर्शकों को देर तक बांधे रखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर सदर विधायक पल्टू राम तथा अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेषमणि मिश्रा रहे। प्रदेश अध्यक्ष कपिल देव तिवारी ‘के.डी.’ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रो. डॉ. शेर बहादुर सिंह, के.बी. सिंह, अनिल कुमार श्रीवास्तव एवं राजकुमार जायसवाल के संरक्षण में संपन्न हुआ।
सामाजिक संस्थाओं और उद्योग जगत की हस्तियों का सम्मान
समारोह में चिकित्सा एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली संस्थाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इनमें जनपद के विभिन्न समाचार पत्र एवं न्यूज चैनल, रोटरी क्लब गोंडा ग्रीन, लायंस क्लब अवध, लायंस क्लब सेवा, मारवाड़ी समाज, श्री चित्रगुप्त सभा, सिंधी समाज, जायसवाल समाज गोंडा, रेडक्रॉस सोसायटी एवं चित्रांश कल्याण समिति प्रमुख रहे।
इसके अलावा मैजापुर चीनी मिल के बालेंद्र सिंह, बभनान चीनी मिल के परितोष शुक्ला, डॉल्फिन इंडस्ट्रीज के सीईओ अमित गुप्ता, ब्रिटानिया ब्रेड के यूपी सेंट्रल एरिया मैनेजर प्रदीप शुक्ला तथा वंदना बुटीक की प्रोपराइटर वंदना सिंह को भी सम्मानित किया गया।
समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लखनऊ विधानसभा से आए इंजीनियर सुरेश दुबे, उच्च न्यायालय लखनऊ के वरिष्ठ अधिवक्ता अर्जुन सिंह, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी लखनऊ के मोहम्मद जुबेर अहमद, पत्रकार अकील सिद्दीकी, प्रभात मीडिया क्रिएशन के निदेशक रंजीत गुप्ता, सिविल डिफेंस के डॉ. राजेश श्रीवास्तव, रेडक्रॉस की ज्योति सिंह, समाजसेवी संजय जायसवाल, नगर पंचायत खरगूपुर के चेयरमैन प्रतिनिधि राजीव रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष उमापति त्रिपाठी, प्रधान वजीरगंज सुशील जायसवाल, भजन गायक कौशल उपाध्याय, संगीतकार मुकेश सिंह एवं बांसुरी वादक एडवोकेट राजेश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
बहराइच, बलरामपुर, लखनऊ एवं बस्ती से पहुंचे पत्रकारों को भी समारोह में सम्मान प्रदान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मेजर राजेश द्विवेदी, डॉ. अभय श्रीवास्तव, फातिमा इंटर कॉलेज के अश्विनी श्रीवास्तव एवं लक्ष्मी नाथ पांडेय को सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार जानकी शरण द्विवेदी, ओंकार पाठक, राकेश सिंह, राम जियावन शुक्ला तथा बस्ती के सहारा समय ब्यूरो चीफ पुनीत ओझा को भी सम्मानित किया गया। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के प्रदेश सदस्य एवं मंडल प्रभारी कसीम सिद्दीकी, जीवन सेवा संस्थान के संस्थापक एडवोकेट विनय तिवारी सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई कर्मियों और सफाई नायकों को भी सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त जादूगर ‘मिस्टर इंडिया’, देश के प्रसिद्ध अवधी कलाकार रमेश दुबे उर्फ ‘रमेशवा’, कवयित्री एवं फुलवारी स्कूल की प्रबंधक नीता सिंह, गायक फहीम खान, मुन्ना सहारा तथा बहराइच से आए गुलाब चंद्र जायसवाल ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। संगीतकार मुकेश सिंह एवं बांसुरी वादक एडवोकेट राजेश मिश्रा की प्रस्तुतियों ने भी कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शेषमणि मिश्रा ने ‘बदलता स्वरूप’ के प्रधान संपादक पवन जायसवाल के पत्रकारिता के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से सामने लाने और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने पवन जायसवाल की सक्रियता, पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अखिल भारतीय पत्रकार संघ का प्रदेश महासचिव घोषित किया। इस घोषणा के बाद उपस्थित पत्रकारों एवं अतिथियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।
अतिथियों ने ‘बदलता स्वरूप’ के 18 वर्षों के सफर की सराहना करते हुए समाचार पत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, चिकित्सक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की सफलता में पत्रकार पंकज सिन्हा, घनश्याम कोहली, संतोष कोहली, राजेश यादव, ओपी मिश्रा, दिनेश श्रीवास्तव, फहीम खान, रईस अहमद, अतुल श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, रामजन्म तिवारी, सत्य प्रकाश शुक्ला, महेश गोस्वामी, सुशील पांडेय, मनीष गोस्वामी, आकाश जायसवाल, पवन कुमार जायसवाल, धनलाल आदि का योगदान रहा

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

15 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *