यूपी ग्रामीण बैंक ने लक्ष्य रायचंदानी को किया सम्मानित

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर दिल्ली बलरामपुर बहराइच बाराबंकी बिहार लखनऊ
अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलने पर लक्ष्य रायचंदानी का सम्मान
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। भारतीय अंडर-19 वनडे क्रिकेट टीम का कप्तान बनने पर युवा क्रिकेट प्रतिभा लक्ष्य रायचंदानी का शनिवार को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय गोंडा में सम्मान किया गया। खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लक्ष्य को शील्ड एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि को पूरे क्षेत्र और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के एजीएम राजकुमार द्विवेदी ने उन्हें सम्मानित करते हुए कहा कि लक्ष्य ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और लगन के बल पर न केवल अपने परिवार और क्षेत्र, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है। अंडर-19 भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी मिलना उनके लिए बड़ी उपलब्धि है और यह प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
राजकुमार द्विवेदी ने कहा कि 29 अगस्त को हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैंक की ओर से इस विशेष अवसर पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी को सम्मानित करने का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि से क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।
सम्मान से अभिभूत लक्ष्य रायचंदानी ने अपने क्रिकेट सफर, संघर्ष और कठिन परिश्रम के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन, समर्पण और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य की ओर आगे बढ़ना जरूरी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि उनके त्याग, सहयोग, विश्वास और निरंतर प्रोत्साहन ने उन्हें आगे बढ़ने की सबसे बड़ी ताकत दी। उन्होंने अपने माता-पिता के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
लक्ष्य ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के साथ अपने परिवार के लंबे समय से चले आ रहे आत्मीय एवं विश्वासपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बैंक के साथ उनके परिवार का वर्षों पुराना जुड़ाव रहा है। ऐसे में बैंक परिवार के बीच अपनी इस महत्वपूर्ण उपलब्धि को साझा करना और सम्मान प्राप्त करना उनके लिए विशेष गौरव की बात है।
कार्यक्रम में बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लक्ष्य रायचंदानी को बधाई देते हुए भारतीय क्रिकेट में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि लक्ष्य की उपलब्धि यह संदेश देती है कि प्रतिभा, मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर छोटे शहरों और क्षेत्रों से निकलने वाले युवा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।
इस अवसर पर उदित झा, राहुल यादव, सुरेश कुमार चंद, अनामिका वर्मा, नूपुर मेहरा, स्वाति पाटिल, दीपेंद्र मिश्रा, उपकार राय, क्षितिज शुक्ला, दिनेश दुबे, राकेश कुमार साहू, विजय राय, राकेश सिंह (डीआरएम), कृष्ण कुमार पांडेय सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक परिवार की ओर से लक्ष्य रायचंदानी को आगामी क्रिकेट करियर के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

.

 

 

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *