धूमधाम से मनी ज्ञान स्थली की संस्थापिका डॉ कृष्णा सिन्हा की जयंती

उत्तर प्रदेश गोंडा
धूमधाम से मनी डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती, हुए संस्कृतिक आयोजन, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
मेहंदी, राखी निर्माण, एकल गायन और काव्य पाठ प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज, गोंडा में बालिका शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान देने वाली महाविद्यालय की संस्थापिका श्रद्धेय डॉ. कृष्णा सिन्हा की जयंती शुक्रवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव, व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत एवं समस्त स्टाफ ने डॉ. कृष्णा सिन्हा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।
जयंती के अवसर पर मेहंदी, राखी निर्माण, एकल गायन तथा हिंदी एवं अंग्रेजी काव्य पाठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें फातिमा ने प्रथम, बुशरा इस्माइल ने द्वितीय तथा आर्या तिवारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्रद्धा गंगवार एवं आलिशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह एवं कंचनलता पांडेय शामिल रहीं।
राखी निर्माण प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कशिश रॉय ने प्रथम, संजना जायसवाल ने द्वितीय तथा जारा अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीमा वर्मा एवं अर्चना चौहान को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में अनु उपाध्याय, सुनीता पांडेय, सुनीता मिश्रा एवं सुषमा सिंह रहीं।
एकल गायन प्रतियोगिता में 16 छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। माही त्रिपाठी ने प्रथम, अंशिका कौशल ने द्वितीय तथा सौम्या सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सिमरन शुक्ला एवं ईशा श्रीवास्तव को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में किरण पांडेय, वर्तिका श्रीवास्तव एवं मानवेंद्र श्रीवास्तव शामिल रहे।

 

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *