नारी ज्ञान स्थली कालेज में नई छात्राओं का हुआ स्वागत अभिनंदन

उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर
सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में नवप्रवेशित छात्राओं का हुआ भव्य स्वागत
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। सरस्वती देवी नारी ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए नवप्रवेशित बीए एवं बीकॉम की छात्राओं के स्वागत में मंगलवार को भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीत विभाग की शिक्षिकाओं श्रीमती किरण पाण्डेय एवं जया त्रिपाठी के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मधुर स्वागत गीत से हुआ।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती श्रीवास्तव ने नवप्रवेशित छात्राओं का ज्ञानस्थली परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध सुविधाओं एवं संस्थान की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
अंग्रेजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत कौर ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न विषयों एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत चल रहे छह विषयों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को बिना किसी झिझक और भय के महाविद्यालय के अनुकूल शैक्षणिक वातावरण में घुलने-मिलने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय की व्यवस्थापिका डॉ. आनंदिता रजत ने बताया कि नवप्रवेशित छात्राओं के लिए बुधवार से एक सप्ताह का इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान छात्राओं को महाविद्यालय, संचालित पाठ्यक्रमों तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं से परिचित कराया जाएगा। साथ ही नवागत छात्राएं एक-दूसरे का परिचय प्राप्त करेंगी। उन्होंने बताया कि छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष कक्षाएं, स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की कक्षाएं भी संचालित की जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान नवप्रवेशित छात्रा श्रेया मिश्रा ने मनमोहक स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं आरजे अदनान, आरजे उन्नति, आरजे अंशिका एवं आरजे आयुषी ने विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से नवागत छात्राओं की झिझक दूर करने का प्रयास किया। गतिविधियों में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय के कंप्यूटर कक्ष, डिजिटल लाइब्रेरी, गृह विज्ञान एवं मनोविज्ञान विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही छात्राओं को सर्वधर्म स्थल का भ्रमण कराया गया तथा रेडियो ज्ञानस्थली 89.6 एफएम के स्टूडियो से भी परिचित कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन समता धमकानी ने किया। कार्यक्रम का समापन ज्ञानस्थली गीत के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र परिषद की श्रद्धा, अलफिया, पूर्णिमा शुक्ला, साहिबा, दिव्यंका एवं मारिया ने नवप्रवेशित छात्राओं को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराते हुए विभिन्न विभागों एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. सीमा श्रीवास्तव, डॉ. मौसमी सिंह, डॉ. अमिता श्रीवास्तव, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, डॉ. आशु त्रिपाठी, डॉ. रश्मि द्विवेदी, डॉ. साधना गुप्ता, कंचनलता पाण्डेय, सुनीता मिश्रा, सुनीता पाण्डेय, अनु उपाध्याय, डॉ. डी. कुमार, सुषमा सिंह, हिमांशी मिश्रा, तबरेज मंसूरी, मोनिका श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, सुवेन्दु वर्मा, मानवेंद्र श्रीवास्तव एवं आरजे अदनान सहित महाविद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *