विद्युत तार की चपेट में आने से बालिका की मौत, केस
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज
Gonda News
थाना क्षेत्र की एक नाबालिक बालिका शौच के लिए खेत गई थी जहां बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। पीडित पिता ननकन पुत्र वारिस अली निवासी ग्राम पंचायत परसापुर महड़ौर ने बताया कि गांव के दो युवकों ने अपने मकई के खेत में विद्युत तार लगा रखा था। जब पीड़ित की लड़की अफ्साना (17) वर्षीय सोमवार की सुबह शौच के लिये खेत गई थी, तब खेत में ही लड़की को बिजली तार से झटका करन्ट लग जाने के कारण मौत हो गई है। एसएसआई वेदराम यादव ने बताया कि आरोपी गुडडू पुत्र इब्राहीम व सलमान पुत्र इब्राहीम निवासी ग्राम परसापुर महड़ौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।