मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना की हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश गोंडा
मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को मिले स्वास्थ्य सुरक्षा के नए आयाम
स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज गोण्डा के ऑडिटोरियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda News

गोण्डा 08 जुलाई,2026। स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज, गोण्डा के ऑडिटोरियम में “मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना” के शुभारंभ अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष राजेश वर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके कर-कमलों द्वारा संपन्न हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद, सांसद गोण्डा एवं केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

34 शिक्षकों को वितरित किए गए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के 25 शिक्षकों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 9 शिक्षकों, कुल 34 शिक्षकों को योजना के प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। कार्ड वितरण के साथ ही योजना का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है।

शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु सरकार की महत्वपूर्ण पहल

मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के माध्यम से शिक्षकों को उपचार संबंधी आर्थिक चिंताओं से राहत मिलेगी तथा उन्हें सूचीबद्ध अस्पतालों में कैशलेस उपचार की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने सभी पात्र शिक्षकों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षक संगठनों की रही सक्रिय सहभागिता

कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा जीतेन्द्र गौतम, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राम चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, शिक्षक संघों के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।

 

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *