मंदिर चढ़ावा चोरी, छात्रों की मौत और वोटर लिस्ट पर मुखर हुई काँग्रेस

गोंडा
राम मंदिर चंदा प्रकरण, छात्र मौतों की जांच और मतदाता सूची सुधार की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपकर राम मंदिर चंदा प्रकरण की निष्पक्ष जांच, लखनऊ में छात्रों की मौतों की जांच तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में सुधार की मांग उठाई। ज्ञापन उपजिलाधिकारी एवं ईओ सुशील कुमार को सौंपा गया।
पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा और जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे के संयुक्त नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर में कथित चंदा चोरी के मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए तथा जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में शामिल व्यक्ति चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। नेताओं का कहना था कि यह मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास से जुड़ा है, इसलिए इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
ज्ञापन में लखनऊ में हुई 15 छात्रों की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की भी मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मृतक छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग उठाई।
इसके अलावा जिला प्रशासन से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाए तथा अपात्र और गलत नामों को तत्काल हटाया जाए, ताकि निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रद्युम्न शुक्ला, संतोष ओझा, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, इरशाद अहमद, सतेंद्र तिवारी, अवधेश तिवारी, ओम प्रकाश राजभर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *