समारोहपूर्वक कार्यक्रम में शिक्षा मित्रों को बांटे गए मानदेय बढोत्तरी के डेमो चेक

गोंडा उत्तर प्रदेश
शिक्षामित्र सम्मान समारोह में बढ़े मानदेय के डेमो चेक वितरित, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*
Gonda News

गोंडा, 05 मई 2026।
जिला पंचायत सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से “शिक्षामित्र सम्मान एवं बढ़े हुए मानदेय वितरण समारोह” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी के बीच शिक्षामित्रों को सम्मानित करते हुए उनके बढ़े हुए मानदेय के डेमो चेक वितरित किए गए।
समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सामूहिक रूप से सुना, जिसमें शिक्षामित्रों की भूमिका और मानदेय वृद्धि के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह व संजीव सिंह तथा जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने शिक्षामित्रों के समर्पण और शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे उनके मनोबल को बढ़ाने वाला कदम बताया।
समारोह के दौरान जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा लगाए गए शैक्षिक स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे। अतिथियों ने स्टालों का अवलोकन कर शिक्षण सामग्री, नवाचार और विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की। उन्होंने इसे शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में सकारात्मक पहल बताया।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, खंड शिक्षा अधिकारीगण, शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल आयोजन बेसिक शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों से संपन्न हुआ।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *