शिक्षा और बाल विकास कार्यक्रमों की डीएम प्रियंका निरंजन ने की समीक्षा

उत्तर प्रदेश गोंडा
बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की डीएम ने बैठक
*बैठक में जिलाधिकारी ने की जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा*
*बैठक में एनआरसी की खराब प्रगति मिलने पर सीडीपीओ तरबगंज को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश-जिलाधिकारी*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*
Gonda News

*गोण्डा 05 मई,2026*।
कलेक्ट्रेट सभागार, गोण्डा में जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति तथा कार्यक्रम विभाग से संबंधित जिला पोषण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न शैक्षिक एवं पोषण संबंधी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी योजनाओं एवं परियोजनाओं में शतप्रतिशत कार्य पूर्ण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा योजनाओं की प्रगति से संबंधित समस्त सूचनाएं निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से फीड कराना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान विद्यालयों में नामांकन, छात्र उपस्थिति, डीबीटी, मध्यान्ह भोजन, शिक्षण गुणवत्ता, विद्यालयों की आधारभूत सुविधाएं तथा शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समय से दिया जाए, जिससे किसी भी पात्र लाभार्थी को वंचित न रहना पड़े।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने के लिए एक महिला अधिकारी तथा एक पुरुष अधिकारी दोनों की संयुक्त टीम बनाकर हर महीने औचक निरीक्षण कराया जाए उसकी रिपोर्ट बैठक में पीपीटी के साथ प्रस्तुत की जाए।

जिला पोषण समिति की बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, पोषण ट्रैकर, टेक होम राशन वितरण, कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की पहचान एवं उपचार, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि पोषण स्तर में सुधार शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए लक्ष्यों की समय से पूर्ति सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि फील्ड स्तर पर नियमित निरीक्षण किया जाए तथा योजनाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं। साथ ही डाटा की शुद्धता एवं अद्यतन स्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

पोषण समिति की समीक्षा बैठक के दौरान एनआरसी में बच्चों को भर्ती करने की समीक्षा की गई। समीक्षा में परियोजना तरबगंज की खराब प्रगति मिलने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीपीओ तरबगंज को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में जिला विकास अधिकारी/ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य डायट दर्जी कुआं, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अमित कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय कुमार सहित बेसिक शिक्षा विभाग, समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी, समस्त परियोजना अधिकारी बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *