सोनबरसा स्कूल में हुआ मीना मंच का गठन*
*चांदनी अध्यक्ष, कुसुम मीना व माधुरी चुनीं गई पावर एंजेल
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। गूरूवार को शिक्षा क्षेत्र -मनकापुर के कम्पोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में विभाग के निर्देशानुसार ‘मीना मंच’ का पुनर्गठन किया गया। जिसमें पार्दर्शी प्रकिया का पालन करते हुए बच्चों ने मत पेटिका में अपने मत का प्रयोग किया। मत पत्रों की गणना शिक्षक अरुण कुमार सिंह, शिक्षिका पूनम वर्मा, अनुराधा मिश्रा व पूनम यादव द्वारा वरिष्ठ शिक्षक आलोक कुमार की देख रेख में सम्पन्न हुआ।
इस चुनाव में चांदनी यादव अध्यक्ष, माधुरी, करिश्मा व सितारा पावर एंजेलि,अजीत कोषाध्यक्ष, विनोद सचिव व आदित्य मौर्य को उपाध्यक्ष के तौर पर निर्वाचित हुए। मीना प्रेरक के रुप में शिक्षक बलजीत सिंह कनौजिया ने अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन किया गया। मतदान में एक सौ बीस बच्चों ने हिस्सा लिया। 120 मत में से 68 मत चांदनी को मिला और अध्यक्ष के पद पर चयनित हुईं। दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः माधुरी व करिश्मा रहीं।
प्रभारी प्रधानाध्यापक बलजीत सिंह कनौजिया ने विभिन्न पदों पर चयनित बच्चों को उनके कर्तव्यों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह मंच बालिकाओं को बाल विवाह,बाल श्रम,लिंग भेद, उनमें डर की भावना , मन में अबला की भावना आदि जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सशक्त बनाएगा।
