शास्त्री महाविद्यालय में 6 नवम्बर शुरू होगी मिड टर्म परीक्षा

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
शास्त्री महाविद्यालय में 6 नवंबर से शुरू होगी मिड टर्म परीक्षा
कला-वाणिज्य की परीक्षा 6 और विज्ञान संकाय की 9 नवंबर से, आंतरिक मूल्यांकन के अंक मुख्य परीक्षा में जुड़ेंगे
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा। श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों के तहत मिड टर्म एवं सतत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कला एवं वाणिज्य संकाय की परीक्षा छह नवंबर 2026 से, जबकि विज्ञान संकाय की परीक्षा नौ नवंबर से शुरू होगी।
प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि सतत मूल्यांकन परीक्षा के लिए महाविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। विद्यार्थी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपने-अपने विषय की परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अब तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम की पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की है। परीक्षा में प्राप्त अंक मुख्य परीक्षा के अंकों में जोड़े जाएंगे।
परीक्षा के दौरान महाविद्यालय में सामान्य कक्षाएं स्थगित रहेंगी। पाठ्यक्रम से संबंधित किसी भी समस्या या समाधान के लिए विद्यार्थी संबंधित विषय के विभागीय प्राध्यापकों से संपर्क कर सकते हैं।
महाविद्यालय के मुख्य नियंता प्रो. संदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए अंकपत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र (टीसी), चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें दोपहर तीन बजे के बाद महाविद्यालय आने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों से जुड़े छात्रवृत्ति संबंधी सभी कार्य पूर्ववत जारी रहेंगे। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार समय से उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *