लाइन मरम्मतीकरण के लिए 27 को सुबह दो घण्टे नहीं रहे बिजली

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
गोंडा में 27 सितंबर की सुबह 2 घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति, मेंटेनेंस कार्य के चलते पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने जारी की एडवाइजरी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) गोंडा द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। 220 के०वी० विद्युत उपकेंद्र गोंडा में 132 के०वी० मेन बस बार सेक्शन (प्रथम व द्वितीय) का अति आवश्यक अनुरक्षण (मेंटेनेंस) कार्य कराया जाना है। इसके चलते आगामी 27 सितंबर 2026 (रविवार) को सुबह 06:00 बजे से 08:00 बजे तक (कुल 2 घंटे) विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली विभाग द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, इस 2 घंटे की कटौती का असर गोंडा शहर व आसपास के कई प्रमुख इलाकों पर पड़ेगा। 220 के०वी० उपकेंद्र गोंडा से निकलने वाले 33 के०वी० बेलसर, आवास विकास, कोर्ट, हॉस्पिटल, अम्बेडकर चौराहा, लौव्वाटपरा, एन०ई०आर० (NER), झंझारी, पुरेशिवाबक्तावर, बडगाँव, तरबगंज और खोरहसा समेत 10 एम०वी०ए० परिवर्तक (प्रथम एवं द्वितीय) से जुड़े सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति इस दौरान पूरी तरह ठप रहेगी।
अधिशासी अभियन्ता, विद्युत पारेषण खण्ड गोंडा ने उपभोक्ताओं को होने वाली इस सामयिक असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी सम्मानित नागरिकों एवं विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि मेंटेनेंस कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए इस अवधि के दौरान धैर्य बनाए रखें और विभाग का सहयोग करें।
6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *