प्रशांत पांडे को मिला संगीत साधना का सम्मान

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
संगीत साधना का मिला सम्मान: प्रशांत पाण्डेय को भातखण्डे विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रजत पदक
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

State desk :

लखनऊ/गोंडा।

संगीत के क्षेत्र में गोंडा के युवा कलाकार प्रशांत पाण्डेय ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जनपद का नाम रोशन किया है। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के 16वें दीक्षांत समारोह में उन्हें स्नातकोत्तर परीक्षा के गायन विभाग में विश्वविद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर प्रतिष्ठित रजत पदक से सम्मानित किया गया।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। समारोह में पद्म विभूषण पं. उमायालपुरम के. शिवरामन मुख्य अतिथि तथा उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में प्रशांत पाण्डेय को रजत पदक और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
प्रशांत पाण्डेय ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा अपने गृह जनपद के रघुबर संगीत विद्यालय में डॉ. तुलसी दास द्विवेदी के मार्गदर्शन में प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में प्रवेश लिया, जहाँ कठोर परिश्रम, लगन और निरंतर अभ्यास के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
प्रशांत की इस सफलता से उनके परिवार, गुरुजनों और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनके बाबा लखनलाल पाण्डेय, पिता अशोक कुमार पांडे, माता डॉ आशु पांडे पाण्डेय, बहन साक्षी पांडे सहित अन्य परिजनों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
प्रशांत पाण्डेय की यह उपलब्धि जनपद के संगीत साधकों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी तथा यह सिद्ध करती है कि समर्पण और निरंतर अभ्यास से किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की जा सकती है।

12 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *