एलबीएस डिग्री कालेज में धूमधाम से मना राष्ट्रीय युवा दिवस

गोंडा
राष्ट्रीय युवा दिवस पर ललिता सभागार में गूंजा विवेकानंद का विचार, युवाओं से जिम्मेदारी निभाने का आह्वान
*प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोण्डा। स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर मेरा युवा भारत गोण्डा एवं श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज गोण्डा के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का भव्य आयोजन ललिता सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्रो. जय शंकर तिवारी, प्राचार्य प्रो. बी.पी. सिंह सहित अन्य अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा युवतियों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत ने सभागार को जीवंत बना दिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. जय शंकर तिवारी ने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन और कृत्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कृतज्ञता मानवीय गुणों का मूल है और प्रत्येक जीव अव्यक्त ब्रह्म का स्वरूप है।
प्राचार्य प्रो. बी.पी. सिंह एवं प्रो. जितेन्द्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचारों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर उन्हें जीवन में आत्मसात करना आज के युवाओं की आवश्यकता है। वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष एवं स्वदेशी जागरण मंच की अवध प्रान्त महिला प्रमुख ने आत्मनिर्भर, समृद्ध और समावेशी भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी चिंतन को अनिवार्य बताया।
राज्य प्रशिक्षक डॉ. रजनीकान्त तिवारी ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यूं ही विवेकानंद नहीं बन जाता। उन्होंने युवाओं को भीड़ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी उठाने वाली शक्ति बताया। उन्होंने कहा कि विवेकानंद कोई घटना नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और उद्देश्य की एक सतत प्रक्रिया थे, जो आज भी प्रत्येक युवा के लिए खुली हुई है।
मुख्य नियंता प्रो. अमन चन्द्रा ने स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की व्याख्या करते हुए उसके वैश्विक प्रभाव पर प्रकाश डाला। वहीं विनय श्रीवास्तव ने मेरा युवा भारत अभियान की जानकारी देते हुए उपस्थित युवाशक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. मनोज मिश्रा ने किया।
समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले युवाओं को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रो. अरविन्द शर्मा, डॉ. अरुण प्रताप सिंह, डॉ. अजीत मिश्र, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. मनीषा पाल, डॉ. रचना श्रीवास्तव, डॉ. योगेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम सहित पंकज तिवारी, अर्पित श्रीवास्तव, शिवम पाठक, अतिफा नाज, तान्या, मुस्कान, सपना, अंजली, सरिता, निवेदिता समेत सैकड़ों युवा उपस्थित रहे।

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *