मास्को में बिहारी युवक की जान बचाकर वायरल होने वाले आमीन को मिला सम्मान

गोंडा
मास्को में फंसे बिहारी युवक की जान बचाकर पेश की इंसानियत की मिसाल, आमीन खान को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम खान ने किया सम्मानित
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :

गोंडा। रूस की राजधानी मास्को में बिहार के सिवान निवासी अनूप तिवारी की जान बचाकर इंसानियत और भाईचारे की मिसाल पेश करने वाले हलधरमऊ क्षेत्र के जमालुद्दीन खां के पुत्र एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मसूद आलम खान के भतीजे आमीन खान को सम्मानित किया गया। उनकी यह मानवीय पहल सोशल मीडिया पर भी व्यापक रूप से वायरल हुई थी, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी गोंडा मसूद आलम खान ने आमीन खान को सम्मानित करते हुए कहा कि आज के दौर में जब स्वार्थ और संवेदनहीनता बढ़ती जा रही है, ऐसे समय में आमीन खान द्वारा एक अजनबी की जान बचाने का कार्य पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इंसानियत, भाईचारा और मदद की भावना ही हमारी असली पहचान है।
बताया गया कि मास्को में विषम परिस्थितियों में फंसे अनूप तिवारी की स्थिति की जानकारी मिलते ही आमीन खान ने बिना किसी भेदभाव के आगे बढ़कर मदद की और समय रहते सहयोग कर उसकी जान बचाई। इस कार्य ने न केवल भारत में बल्कि प्रवासी भारतीयों के बीच भी सकारात्मक संदेश दिया।
सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने आमीन खान को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में आपसी सौहार्द और मानवता को मजबूत करते

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *