टीचर्स प्रीमियर लीग में बेलसर ने लहराया जीत का परचम

गोंडा

 

टीचर्स प्रीमियर लीग : बेलसर ने मनकापुर को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

गोंडा। गुरुवार को आयोजित टीचर्स प्रीमियर लीग (टीपीएल) का फाइनल मुकाबला रोमांचक अंदाज में संपन्न हुआ, जिसमें बेलसर की टीम ने मनकापुर को 17 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टीपीएल के पहले सेमीफाइनल में मनकापुर और कटरा-ए की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मनकापुर ने निर्धारित ओवरों में 148 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए कटरा-ए की टीम 118 रन पर सिमट गई और मनकापुर ने फाइनल में प्रवेश किया।
दूसरा सेमीफाइनल बेलसर और कटरा-बी के बीच खेला गया, जिसमें बेलसर ने 134 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कटरा-बी की टीम मात्र 88 रन पर ऑलआउट हो गई और बेलसर ने शानदार जीत दर्ज की।

फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेलसर ने 7 ओवर में 98 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मनकापुर की टीम निर्धारित ओवरों में 4 विकेट खोकर 81 रन ही बना सकी। इस तरह बेलसर ने 17 रन से जीत दर्ज कर टीपीएल का खिताब अपने नाम किया।

फाइनल में शानदार प्रदर्शन के लिए आदित्य को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। ग्रीन डॉट बॉल का खिताब आलोक सिंह को मिला, जबकि बेस्ट बॉलर का पुरस्कार प्रशांत सिंह ने जीता।

इस अवसर पर आयोजन समिति के विशाल सिंह, विपिन मिश्रा, सतीश पाण्डेय, जन्मेजय सिंह सहित रवि प्रकाश सिंह, हेमंत तिवारी, अमर यादव, किरण सिंह, शरद सिंह, रंजीत गौतम, गौरव पाण्डेय, कुमारी सुंदरम सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं राजेश कुमार शुक्ला, यशवंत पाण्डेय, रमापति पाण्डेय, दिलीप कुमार तिवारी, कमलेंद्र चौबे, याकूब सिद्दीकी, विनय कुमार सिंह, शैलेश पाण्डेय, आनंद शुक्ला व रितेश मोहन, मीडिया सलाहकार शिक्षक अरुण मिश्रा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *