राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने किया वित्त एवं लेखा अधिकारी संजय चतुर्वेदी का स्वागत, संगठनात्मक संवाद पर दिया गया जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। बेसिक शिक्षा विभाग में नवागत वित्त एवं लेखा अधिकारी (बेसिक शिक्षा) संजय कुमार चतुर्वेदी का राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से स्वागत किया गया। इस अवसर पर संगठन के जिला व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट कर उनका अभिनंदन किया और नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री अवधेश सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, संगठन मंत्री हंसराज वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, ब्लॉक कटरा के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक तरबगंज के अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, ब्लॉक बेलसर के मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, राजेन्द्र कुमार शुक्ला, जितेन्द्र कुमार तिवारी सहित अनेक सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि वित्त एवं लेखा शाखा की भूमिका शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री चतुर्वेदी के नेतृत्व में वित्तीय प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, समयबद्धता और कर्मचारी हितों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। संगठन की ओर से विभागीय समन्वय और सकारात्मक सहयोग का भी भरोसा दिलाया गया।