शिक्षक नेताओं ने नवागत बीएसए से की मुलाकात

गोंडा

 

नवागत बीएसए को शिक्षक पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं, शैक्षिक समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोंडा। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, गोंडा के पदाधिकारियों ने बुधवार को नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात कर उन्हें बुके भेंटकर शुभकामनाएं और बधाई दी। जिलाध्यक्ष किरन सिंह के नेतृत्व में हुई इस भेंट के दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने जिले की विभिन्न शिक्षक एवं शैक्षिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।

संघ की ओर से प्रान्तीय संयुक्त मंत्री डॉ. विजय प्रकाश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष परवेज़ अकरम भी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने शिक्षकों से संबंधित लंबित मामलों, विद्यालयों में संसाधनों की उपलब्धता, शिक्षण व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग बीएसए के समक्ष रखी।

बैठक में मंडल उपाध्यक्ष दीपक चौधरी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, जिला संयुक्त मंत्री उमेश कुमार श्रीवास्तव, कवींद्र मिश्र, राम गोपाल गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, ब्लॉक मंत्री इटियाथोक अवधेश कुमार वर्मा, ब्लॉक मंत्री पड़रीकृपाल नरसिंह पाल वर्मा, ब्लॉक इटियाथोक सदस्य कमल किशोर नरवरिया, मो. हस्सान तथा शिक्षक नेता तस्लीम इदरीशी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुधाकर मिश्र ने किया।

13 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *