दिव्यांग विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश गोंडा

दिव्यांग विद्यार्थियों की प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन, समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में झलकी खुशी 

गोंडा, 9 दिसंबर 2025।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत दिव्यांग विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को समर्पित समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोंडा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने दीप प्रज्वलन कर किया।

जनपद के विभिन्न राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ कुर्सी दौड़, चित्रकला, गीत गायन, रंगोली, खो-खो और लंबी दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

उद्घाटन सत्र में कक्षा 10 के दृष्टिबाधित छात्र जीशान की भावपूर्ण गीत प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में मंशा और रेशमा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।

खेलकूद प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग की कुर्सी दौड़ में रेशमा प्रथम, खुशी द्वितीय और मंतशा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं बालक वर्ग में आदित्य ने पहला, आकाश ने दूसरा और अमन भारती ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा जिला समन्वयक माध्यमिक शिक्षा उत्तम कुमार मल्ल द्वारा तैयार की गई। आयोजन को सफल बनाने में अभिभावकों के साथ-साथ विभिन्न ब्लॉकों के विशेष शिक्षक—अरविंद कुमार सिंह, राजन कुमार मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, मनीष कुमार सिंह, रामवृक्ष वर्मा और अनूप कुमार श्रीवास्तव—का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। अंत में सभी प्रतिभागी व आगंतुकों को सम्मानित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

13 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *