मुख्य सेविकाओं के लिए आयोजित हुई दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला

गोंडा उत्तर प्रदेश
मुख्य सेविकाओं का द्विदिवसीय प्रशिक्षण शुरू, ईसीसीई और सहयोगात्मक पर्यवेक्षण पर दिया गया विशेष जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। यूनिसेफ, विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी और बाल विकास विभाग जनपद गोंडा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य सेविकाओं (सुपरवाइजर) के लिए आयोजित द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार को हुआ। श्री तिलक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला दिन बुधवार 24 दिसंबर को संपन्न हुआ, जबकि दूसरे दिन का प्रशिक्षण 26 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। इससे पहले प्रशिक्षण का प्रथम चरण 18 और 19 दिसंबर 2025 को संपन्न कराया जा चुका है।
द्वितीय चरण के पहले दिन विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं से जुड़ी मुख्य सेविकाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया। इस दौरान सहयोगात्मक पर्यवेक्षण (सपोर्टिव सुपरविजन), ईसीसीई (अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन) का महत्व, बच्चों के जीवन के शुरुआती 1000 दिनों की देखभाल, खुशी की चौपाल, समुदाय आधारित गतिविधियों का आयोजन तथा सेक्टर स्तर पर प्रभावी निगरानी जैसे अहम विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में विक्रमशिला एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी के मंडलीय पदाधिकारी कृष्ण मोहन सिंह ने ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुति दी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से संवाद करते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त सीख को व्यवहार में उतारने पर जोर दिया और जनपद गोंडा के आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल के रूप में विकसित करने पर विचार-विमर्श किया। साथ ही बिना लागत और कबाड़ से जुगाड़ की सामग्री का उपयोग कर केंद्रों को आकर्षक बनाने तथा मिट्टी के खिलौने तैयार करने के व्यावहारिक सुझाव भी दिए, जिससे ईसीसीई सत्रों को अधिक रोचक, सरल और प्रभावी बनाया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विक्रमशिला संस्था की ओर से जिला समन्वयक इंद्रभान तिवारी सहित अन्य प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने वाली मुख्य सेविकाओं में रुचि, कुमारी प्रीति भारती, कोमल श्रीवास्तव, इंद्रावती, मोनिका नायक, सुशीला सिंह, विभा वर्मा, रीता यादव, उपासना तिवारी, रचना देशवाल, सुषमा वर्मा, दीपा यादव, हेमलता तिवारी, शकुंतला देवी, सोनी तिवारी, गरिमा त्रिपाठी, निशी द्विवेदी, रेखा, प्रीति सिंह, मिताली सिंह, मीना उपाध्याय, मोहिनी मौर्य, ज्योति सिंह, प्रियंका वर्मा, गीता विश्वकर्मा, प्रियंका भारती, तृप्ति पांडेय, किरण देवी, प्रतिभा सिंह, नेलू, दीपाली मिश्रा, रिम्पी सिंह, उर्मिला देवी, संयोगिता यादव एवं सुप्रिया सहित अन्य मुख्य सेविकाएं शामिल रहीं।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *