पीडीए जनचौपाल की समाजवादी पार्टी कर रही बड़ी तैयारी

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
सपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, पीडीए जन चौपाल
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

Gonda News
वजीरगंज। मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के वजीरगंज-झिलाही मार्ग स्थित बंधवा में रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल और जिलाध्यक्ष अरसद हुसैन खान पीडीए जन चौपाल को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को पूरे दिन कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।
जिला पंचायत सदस्य रणजीत सिंह उर्फ बबलू ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों से संवाद करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे।
पूर्व विधान परिषद सदस्य रणविजय सिंह ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।
कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंच, बैठने, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ गई है।
इस दौरान सपा नेता पवन कुमार सिंह, विजय पासवान, आदेश सिंह, पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *