आम आदमी पार्टी ने दोहराया बापू – शास्त्री के रास्तों पर चलने का संकल्प

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
गांधी-शास्त्री के विचारों पर चलने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आम आदमी पार्टी के लखनऊ रोड स्थित जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में गांधी और शास्त्री के विचारों को आत्मसात कर जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद हुई गोष्ठी में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सद्भाव, ईमानदारी और जनसेवा जैसे गांधी जी के विचारों पर चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष अजय कुमार मिश्र उर्फ अज्जू पंडित ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश को दिशा देने वाले हैं। कार्यकर्ताओं को सत्य, ईमानदारी और जनसेवा के साथ आम लोगों के अधिकारों के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास जारी रहेगा।
जिला संरक्षक दिग्विजय पांडेय ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उनके आदर्शों को राजनीतिक और सामाजिक जीवन में व्यवहार में उतारने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, संगठन और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।
जिला सचिव पुष्पा शर्मा ने कहा कि गांधी जयंती उनके विचारों को याद करने के साथ उन्हें जीवन और समाज में लागू करने की प्रेरणा देती है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान के लिए आवाज उठाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
बैठक में जिला कोषाध्यक्ष डॉ. आरके सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजू देवी जायसवाल, जिला कार्यालय प्रभारी यतेंद्र कुमार, गोंडा सदर विधानसभा अध्यक्ष श्यामू भाई, प्रिंस कुमार, आशीष सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष भगोले यादव, मिथुन भाई, सत्यप्रकाश मौर्य, नन्हे समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में कार्यकर्ताओं ने गांधी और शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने, जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *