सेवा के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही सरकार : विधायक प्रभात वर्मा

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा लखनऊ
सेवा पखवाड़े में दिव्यांगजनों को मिला सहारा, 64 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल वितरित
छपिया विकासखंड परिसर में आयोजित शिविर में स्मार्टकेन और कान की मशीन भी बांटी गई, छूटे लाभार्थियों को कार्यालय से उपकरण लेने की सुविधा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

 

Gonda News
गोंडा। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विकासखंड परिसर छपिया में वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चयनित दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। उपकरण पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी और उन्होंने इसे दैनिक जीवन को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहारा बताया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, शिविर में गौरा विधायक द्वारा चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। चयनित 64 लाभार्थियों के सापेक्ष सभी 64 लाभार्थियों को ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इसके अलावा चयनित तीन लाभार्थियों में से दो को स्मार्टकेन (अंध छड़ी) उपलब्ध कराई गई। वहीं चयनित एक लाभार्थी को कान की मशीन का वितरण किया गया।
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल
सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजनों को आवागमन और दैनिक गतिविधियों में सहूलियत मिलेगी। ट्राईसाइकिल मिलने से चलने-फिरने में कठिनाई वाले लाभार्थियों को घर से बाहर निकलने, आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने तथा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने में मदद मिलेगी। इसी तरह दृष्टिबाधित लाभार्थियों के लिए स्मार्टकेन और श्रवण बाधित लाभार्थी के लिए कान की मशीन उपयोगी साबित होगी।
विभाग की ओर से बताया गया कि किसी कारणवश जिन चयनित लाभार्थियों को शिविर में सहायक उपकरण नहीं मिल सके हैं, वे जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, गोंडा से समन्वय स्थापित कर अपना निर्धारित उपकरण प्राप्त कर सकते हैं।
वितरण शिविर में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी माधवी पाण्डेय सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभार्थियों को उपलब्ध कराए गए उपकरणों के उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी।

.

.

.

.

.

.

.

 

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *