फर्जी दस्तावेजों से फर्म पंजीकृत कराने का आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
फर्जी दस्तावेजों से फर्म पंजीकृत कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
करोड़ों रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में दिल्ली से हुई गिरफ्तारी, कोर्ट भेजा गया
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म का पंजीकरण कराकर सरकार को करोड़ों रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कुन्दन झा पुत्र बैद्यनाथ झा, निवासी मकान नंबर 101, गली नंबर 09, स्वरूप विहार थाना स्वरूप नगर, उत्तरी दिल्ली, उम्र करीब 32 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक, श्री सुरेन्द्र कुमार, राज्य कर अधिकारी, खण्ड-4 गोंडा की तहरीर पर अस्तित्वहीन/फर्जी फर्म एसआरआर इंटरप्राइजेज के जीएसटी रजिस्ट्रेशन के लिए कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर फर्म पंजीकृत कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में फर्जीवाड़े के जरिए करोड़ों रुपये की राजस्व क्षति पहुंचाने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक गोंडा के निर्देश पर धोखाधड़ी और कूटरचना से संबंधित अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के पर्यवेक्षण तथा नगर क्षेत्राधिकारी और थाना कटरा बाजार पुलिस के कुशल निर्देशन में साइबर एवं सर्विलांस टीम की मदद से उप निरीक्षक विक्रमादित्य और उप निरीक्षक अंगद सिंह की टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी की।
पुलिस के अनुसार, थाना कटरा बाजार में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 173/2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले की घटना से संबंधित तिथि 15 सितंबर 2024 बताई गई है, जबकि पुलिस को सूचना 17 जुलाई 2025 को मिली थी। इसके बाद जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता सामने आने पर उसकी तलाश की जा रही थी।
पुलिस टीम ने तकनीकी संसाधनों और सर्विलांस की मदद से आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विक्रमादित्य और उप निरीक्षक अंगद सिंह शामिल रहे। पुलिस ने कहा कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *