मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकार और साइबर अपराध से बचाव की दी जानकारी
शिवपूजन पांडे, वजीरगंज

Gonda News
वजीरगंज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत शान्ती फाउंडेशन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं महिला पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों, उनके अधिकारों तथा साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया। महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए पुलिस कर्मियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए शासन और पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न स्तरों पर प्रभावी व्यवस्थाएं संचालित की जा रही हैं।
कार्यक्रम के दौरान साइबर सुरक्षा को लेकर भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करने तथा सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई। पुलिस कर्मियों ने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर समाज सुरक्षा एवं महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुलिस कर्मियों सरिता एवं खुशबू को शान्ती फाउंडेशन की अध्यक्ष पिंकी देवी समेत अन्य अतिथियों ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में सुनील कुमार आनंद, स्टेट अवॉर्डी शिक्षक, पद्मश्री विजय कुमार शाह, शिव प्रसाद आनंद, गया प्रसाद आनंद, रमेश आनंद, प्रधानाचार्य शान्ती मेमोरियल स्कूल अशोकपुर टिकिया तथा संजय कुमार, मीडिया प्रभारी शान्ती फाउंडेशन समेत छात्र-छात्राएं, महिलाएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।
5 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *