युवा उत्सव के अंतर्गत गोंडा में रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन, युवाओं को एचआईवी/एड्स के प्रति किया गया जागरूक*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा, 29 जुलाई 2026।
*उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS)* के तत्वावधान में संचालित *’युवा उत्सव’ कार्यक्रम* के अंतर्गत बुधवार 29 जुलाई 2026* को *पी.एम. श्री राजकीय इंटर कॉलेज, गोंडा* में *रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता* का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में *जनपद गोंडा के विभिन्न विद्यालयों* के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए *एचआईवी/एड्स, स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल* से संबंधित प्रश्नों का उत्तर दिया।
*कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लस्टर कार्यक्रम प्रबंधक, श्री विजय कांत शुक्ला* द्वारा की गई। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को *एचआईवी संक्रमण की रोकथाम, सुरक्षित व्यवहार, भेदभाव रहित समाज तथा युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका* के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि सही जानकारी, समय पर जांच एवं जागरूकता से एचआईवी संक्रमण की रोकथाम पूरी तरह संभव है।
*विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता श्री सुरेश कुमार सिंह ने भी विद्यार्थियों को एचआईवी/एड्स से संबंधित भ्रांतियों को दूर करते हुए वैज्ञानिक एवं तथ्यपरक जानकारी प्रदान की तथा स्वस्थ एवं जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।*
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को *Self Risk Assessment QR Code* के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि इस QR Code को स्कैन कर कोई भी व्यक्ति गोपनीय रूप से अपना स्वयं का HIV Risk Assessment कर सकता है तथा आवश्यकता होने पर निकटतम ICTC केंद्र पर निःशुल्क एवं गोपनीय एचआईवी जांच एवं परामर्श सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। इसी क्रम में क्विज एवं रेड रिबन कार्यक्रमों में प्रदर्शित सभी बैनरों पर Self Risk Assessment QR Code को प्रमुखता से प्रदर्शित करने का संदेश भी दिया गया, जिससे अधिकाधिक युवाओं तक यह सुविधा पहुँच सके।
प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें रेड रिबन क्लब गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता हेतु प्रेरित किया गया।
*कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री ऋषि कुमार शुक्ल* द्वारा किया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए युवाओं से एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।
