दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर की हुई शुरुआत

उत्तर प्रदेश गोंडा गोरखपुर
दस दिवसीय एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का हुआ शुभारंभ
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda News

48 उत्तर प्रदेश वाहिनी एनसीसी गोंडा के कमान अधिकारी कर्नल सुनील कपूर और प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी के दिशा निर्देशन में दिनांक 06/06/2026 से 15/06/2026 तक संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-160)का राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय सिसवा,मनकापुर गोंडा में शुभारंभ हुआ। इस शिविर में गोरखपुर तथा गोंडा जनपद के विभिन्न कॉलेजों से आए हुए 514 कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। कैडेट्स को प्रशिक्षण देने के लिए 5 एएनओ तथा 18 परमानेंट इंस्ट्रक्टर को लगाया गया है। प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी ने बताया की प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को सैद्धांतिक और व्यावहारिक दोनों प्रकार के प्रशिक्षण साथ-साथ दिए जाएंगे। इस 10 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान कुछ प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा जिनमें मुख्य रूप से ड्रिल, सांस्कृतिक तथा भाषण प्रतियोगिता मुख्य होगी। कैंप के दौरान मैप रीडिंग और फायरिंग कंपटीशन भी कराया जाएगा। साथ ही ड्रोन की भी ट्रेनिंग कैडेट्स को दी जाएगी lकैडेट्स को संबोधित करते हुए कमान अधिकारी ने बताया कि एनसीसी का मुख्य लक्ष्य देश सेवा करने वाले प्रशिक्षित और नैतिक मूल्यों से युक्त युवाओं का समूह तैयार करना है। प्रशिक्षित कैडेट जिस भी क्षेत्र में जाते हैं वह अपनी अलग पहचान बनाते हैं। कैडेट्स एनसीसी के ध्येय वाक्य एकता और अनुशासन को आत्मसात करें इस अवसर पर बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गौरव तिवारी, मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी कैप्टन एन के मिश्रा कैंप एडजुटेंट लेफ्टिनेंट विपिन शुक्ला ,लेफ्टिनेंट अमिताभ पांडेय और कॉलेज से आए हुए एसोसिएट एनसीसी अधिकारी,केयर टेकर अधिकारी,गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर और पी आई स्टाफ उपस्थित रहे।

6 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *