रूपईडीह में शिक्षकों की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी सम्पन्न, नई कार्यकारिणी का हुआ निर्विरोध गठन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोण्डा, 23 अप्रैल 2026।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्देशन में प्राथमिक शिक्षक संघ गोण्डा द्वारा ब्लॉक सभागार रूपईडीह में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने, संगठन को सशक्त बनाने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी के उपरांत संगठन विस्तार की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसमें पर्यवेक्षक के रूप में बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी तथा निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार की देखरेख में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। निर्वाचन प्रक्रिया में सभी पदों पर पदाधिकारियों को निर्विरोध चुना गया।
नई कार्यकारिणी में मोहित कुमार द्विवेदी को अध्यक्ष, विपिन यादव को महामंत्री तथा नितिन कनौजिया को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा राम मिलन को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। संगठन मंत्री के पद पर हीरा लाल, मंजू यादव, हर्षवर्धन, अंकित वर्मा एवं अरविन्द कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष पद पर किरन यादव, सूर्य प्रताप खरवार, कन्हैया विश्वकर्मा एवं मुकुंद खरवार का चयन किया गया। वहीं सुमित कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रचार मंत्री के रूप में रवि कान्त, सोनू लाल, प्रविंद कुमार एवं अभिषेक मिश्रा को दायित्व सौंपा गया।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह, जिलामंत्री आशीष द्विवेदी, बेलसर अध्यक्ष पुष्कर तिवारी, मुजेहना अध्यक्ष बलजीत कुमार वर्मा, परसपुर अध्यक्ष कुलदीप सिंह, परसपुर मंत्री आशुतोष द्विवेदी, परसपुर कोषाध्यक्ष हरिशंकर त्रिपाठी, परसपुर मीडिया प्रभारी उमेश चन्द्र, संयुक्त मंत्री नरेन्द्र कुमार सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त इटियाथोक से कमल किशोर नरवरिया, मंत्री इटियाथोक स्वामीनाथ उपाध्याय, मुजेहना कोषाध्यक्ष रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष शिव चन्द्र वर्मा, पवन कुमार सिंह, रण विजय सिंह, करुणा निधान उपाध्याय, देवेश रंजन, रंजीत कुमार, राजीव कुमार सहित विकास खंड के सैकड़ों शिक्षक कार्यक्रम में शामिल हुए।
संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने शिक्षण कार्य में नवाचार अपनाने, विद्यार्थियों की गुणवत्ता आधारित शिक्षा पर जोर देने और संगठन की एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के उत्साह और संगठनात्मक मजबूती के संकल्प के साथ हुआ।
