*टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस…*

उत्तर प्रदेश गोंडा
*टेट अनिवार्यता के विरोध में यूटा ने निकाला मशाल जुलूस…*

*यूटा की अगुवाई में शिक्षकों ने खोला मोर्चा…*

*पुराने शिक्षकों को टेट से मुक्त रखने की मांग…*
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :

गोण्डा। मंगलवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन यूटा की गोंडा इकाई द्वारा आरटीई लागू होने के पूर्व से सेवारत शिक्षकों पर टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला गया, जिला अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने स्थानीय गांधी पार्क से मसाल जुलूस निकालकर अपनी आवाज़ बुलंद की, शिक्षकों के सम्मान में…यूटा मैदान में, शिक्षकों का ये अपमान…नहीं सहेगा हिंदुस्तान, काला कानून… वापस लो, जैसे नारों के साथ काफिला बढ़ता हुआ अम्बेडकर चौराहा पहुंचा और यहाँ पदाधिकारियों के सम्बोधन के पश्चात् समाप्त हुआ।

इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह ने कहा की अनुभव का कोई विकल्प नहीं है और योग्यता की पहचान वर्षों के समर्पण से होती है, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी ने कहा की जिन शिक्षकों ने पिछले 10-15 वर्षों से विपरीत परिस्थितियों में बेसिक शिक्षा के नीव मजबूत की आज उनकी योग्यता को एक पात्रता परीक्षा की कसौटी पर कसना न्याय संगत नहीं है, महामंत्री आत्रेय मिश्रा ने कहा सेवा के बीच में नए नियम लागू करना न्याय के सिद्धांतों के विरुद्ध है ।

इस अवसर पर परसपुर विकास मंच के अरुण सिंह, इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह, शिव कंपटीशन हब के संचालक एवं एनएसटी के अध्यक्ष डॉक्टर अजय पाठक, जिला संरक्षक हेमंत तिवारी, महामंत्री आत्रेय मिश्र, कोषाध्यक्ष चन्दन सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरीश पांडेय और सुनील विश्वकर्मा, जिला संयुक्त मंत्री अमित पांडेय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाल कृष्ण गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र, जिला संगठन मंत्री बृजभूषण पांडे, छपिया के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मनकापुर के अध्यक्ष विनय मिश्रा, रूपईडीह के अध्यक्ष प्रवेश तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष इटियाथोक जितेंद्र मौर्य, कमलेंद्र चौबे ,उपेन्द्र सिंह ,रवि प्रकाश पाठक,प्रवेश चंद्र तिवारी, देवघर द्विवेदी, पंकज तिवारी, अरविंद कुमार, लल्लन तिवारी, विपिन यादव, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रंजीत कुमार,निरंकार सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अभिषेक त्रिवेदी, विकास मौर्य, रवि प्रताप मिश्रा, तस्लीम इदरीसी, कृष्ण गोपाल मिश्रा, रवि ओझा, अवधेश तिवारी, पंकज तिवारी, विपिन यादव, अजय यादव, देवीधर द्विवेदी, सुशील तिवारी, विकास मौर्य, रवि द्विवेदी, पवन मौर्य, शिवनारायण पांडे, अरविंद पांडे, रजत गुप्ता, विजय कुमार, वीरेंद्र बहादुर कुशवाहा, संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे, यह जानकारी संगठन के मीडिया प्रभारी अरुण मिश्र ने दी ।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *