जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की बैठक में बनी रणनीति

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
नवंबर से पहले तक ब्लॉक से जिला स्तर तक शिक्षक संघ के अधिवेशन कराने पर जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ गोंडा की जनपदीय संयुक्त बैठक शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कंपोजिट विद्यालय महराजगंज नगर क्षेत्र में हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह ने की। बैठक की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई।
प्रांतीय लेखाकार राजेश कुमार शुक्ला ने प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि नवंबर 2026 से पहले तक ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक संगठन के अधिवेशन हर हाल में संपन्न करा लिए जाएं। मंडल अध्यक्ष वीरविक्रम सिंह ने मंडलीय निर्वाचन से पहले ब्लॉक और जिला स्तर के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने पर जोर दिया।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने कहा कि सभी ब्लॉकों में सदस्यता अभियान शीघ्र पूरा कराकर अधिवेशन संपन्न कराया जाए। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों से सक्रियता के साथ जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। महामंत्री अजीत कुमार तिवारी ने बैठक में संगठन के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक का संचालन मंडलीय कोषाध्यक्ष संतोष कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान प्रांतीय संयुक्त मंत्री सुशील कुमार, मंडलीय संयुक्त मंत्री विमलेश बहादुर सिंह, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला मंत्री अमित मालवीय, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार पांडेय सहित विभिन्न ब्लॉकों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मनकापुर अध्यक्ष जनार्दन पांडेय, मुजेहना अध्यक्ष तोताराम पांडेय, वजीरगंज अध्यक्ष सुशील मिश्रा, नवाबगंज अध्यक्ष राजेश मिश्रा, झंझरी अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला, पंडरी कृपाल अध्यक्ष चंद्र किशोर वर्मा, छपिया अध्यक्ष असगर अली, नगर अध्यक्ष आनंद प्रताप सिंह, मनकापुर उपाध्यक्ष देव प्रकाश पांडेय, मनकापुर मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, परसपुर मंत्री अरविंद सिंह, रुपईडीह मंत्री बाल मुकुंद पांडेय, झंझरी मंत्री संजय सिंह, बेलसर कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रताप सिंह, झंझरी कोषाध्यक्ष तेजेंद्र द्विवेदी, रुपईडीह उपाध्यक्ष श्याम सुंदर पाठक, हलधरमऊ अध्यक्ष राजू प्रसाद, मनकापुर मीडिया प्रभारी रूपेश पांडेय, नगर क्षेत्र के अशोक कुमार त्रिपाठी, करनैलगंज संयोजक सालिक राम वर्मा, सह संयोजक दिलीप सिंह राठौर और सोमेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *