बीजेपी के नीतियों के विरुद्ध जन आंदोलन करेगी कॉंग्रेस

गोंडा उत्तर प्रदेश
भाजपा की नीतियों के खिलाफ ब्लॉक स्तर तक आंदोलन तेज करेगी कांग्रेस
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
कांग्रेस भवन सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक फ्रंटल की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले समय में सभी ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन करेगी और भाजपा सरकार की गलत नीतियों को जनता के बीच उजागर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों, नौजवानों, महिलाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों के साथ-साथ बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। जनसमस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके समाधान के लिए जिला स्तर पर प्रभावी पहल की जाएगी। कांग्रेस पार्टी जनभावनाओं और अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी पूरी मजबूती से जनता के साथ खड़ी रहेगी।
बैठक का संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी व जिला मीडिया प्रभारी शिव कुमार दुबे ने किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य बृजेश द्विवेदी, शुक्ला प्रसाद शुक्ला, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अर्जुन वर्मा, निशांत सिंह बिसेन, शकील अहमद, बंशीधर वर्मा, संतोष सिंह, अरविंद शुक्ला, वेद प्रकाश सिंह, राजेश कुमार सिंह, हरीराम वर्मा, इरफान खान, जानकी देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *