त्योहार हमे प्रेम सद्भाव और सौहार्द की देते हैं प्रेरणा

उत्तर प्रदेश गोंडा

 

होली मिलन समारोह से प्रेम, एकता और भाईचारे का दिया संदेश
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, जनपद गोंडा के तत्वावधान में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र रहे। कार्यक्रम में शिक्षकों और शिक्षा विभाग से जुड़े लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने कहा कि होली का पर्व प्रेम, एकता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार लोगों के जीवन में खुशियों और सकारात्मकता के रंग भरने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि सभी को इस अवसर पर शांति, सद्भाव और खुशहाली का संदेश समाज में फैलाने का संकल्प लेना चाहिए।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ, देवीपाटन मंडल के मंडलीय अध्यक्ष अजीत सिंह ने कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज में व्याप्त बुराइयों को समाप्त करने और आपसी एकता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।
जिला संरक्षक बृजेश द्विवेदी ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। वहीं जिला क्रीड़ा सचिव राजेश पांडेय ने कहा कि यह पर्व लोगों को आपसी मतभेद भुलाकर जीवन के रंगों को अपनाने की सीख देता है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह, राकेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गोंडा सुरेश कुमार सिंह, जगत नारायण यादव, विक्रमजीत सिंह, एबीवीपी नगर अध्यक्ष बेलसर अशोक कुमार, हंसराज भारती, पीतांबर कुमार, अशोक सिंह, सुनील कुमार, राजकुमार, कंट्रोल रूम प्रभारी प्रधानाचार्य करनीपुर इंद्रप्रकाश त्रिपाठी, पवन कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *