सोनबरसा स्कूल के बच्चों में बांटे गए बैग और पढ़ाई की कॉपी पेंसल

उत्तर प्रदेश गोंडा
पूर्व फौजी राजेन्द्र प्रसाद वर्षों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में कर रहे हैं सहयोग
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News

मनकापुर (गोंडा)।
शिक्षा क्षेत्र मनकापुर के कंपोजिट विद्यालय सोनबरसा बक्सरा आज्ञाराम में शनिवार का दिन बच्चों के लिए यादगार बन गया, जब उन्हें मुफ्त स्कूल बैग वितरित किए गए। इस सराहनीय पहल के पीछे ग्राम बंजरिया झिलाही निवासी पूर्व सैनिक राजेन्द्र प्रसाद का योगदान रहा, जो पिछले पांच वर्षों से जरूरतमंद स्कूली बच्चों की सहायता कर रहे हैं।
वर्तमान में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय मनकापुर में गार्ड के पद पर कार्यरत राजेन्द्र प्रसाद कोरोना काल से ही लगातार शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालय को समय-समय पर स्टडी टेबल, आलमारी, साबुन, शैम्पू, राइटिंग पैड और अन्य स्टेशनरी सामग्री दान में उपलब्ध कराई है। इसी क्रम में इस वर्ष उन्होंने विद्यालय के लगभग 80 नियमित, अनुशासित और मेहनती छात्रों को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग भेंट किए।
स्कूल बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी हर्षित कुमार पाण्डेय ने राजेन्द्र प्रसाद की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे लोगों की जरूरत है, जो शिक्षा के प्रति संवेदनशील हों और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों को भी मेहनत और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर अकादमिक रिसोर्स पर्सन इन्दु प्रताप सिंह, प्रवीण मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक—आलोक कुमार, बलजीत सिंह कनौजिया, शताब्दी वर्मा, अरुण कुमार सिंह, पूनम यादव, अमर ज्योति, अनुराधा मिश्रा एवं चित्रावती मौर्य उपस्थित रहे।
उपहार प्राप्त करने वाले छात्रों में संध्या, अर्चना, माधुरी, रामू, रिया, रीतिका, रोशनी, संगीता, अंशिका मौर्य, करिश्मा, साधना, प्रिंस, अंकित, शुभम, अजीत, ओम, रामनरेश, खुशी, पूजा और नैन्शी समेत अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
पूर्व सैनिक की इस पहल ने न केवल बच्चों को प्रोत्साहित किया, बल्कि समाज में शिक्षा के प्रति सहयोग और संवेदनशीलता का एक सकारात्मक संदेश भी दिया।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *