स्कूल मैनेजमेंट कमेटी को प्रशिक्षित करने को मास्टर ट्रेनरों का हुआ प्रशिक्षण

गोंडा उत्तर प्रदेश
एसएमसी मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोण्डा।
दिनांक 24 जनवरी 2026 को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पंतनगर स्थित प्रशिक्षण हाल में एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारम्भ जिला समन्वयक, सामुदायिक सहभागिता प्रेम शंकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम में जनपद के सभी 17 विकास खंडों से चयनित चार-चार मास्टर ट्रेनर्स ने प्रतिभाग किया। जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर राधे रमण यादव एवं सुनील कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को एसएमसी की भूमिका, दायित्वों, विद्यालय प्रबंधन में सामुदायिक सहभागिता तथा शैक्षिक गुणवत्ता सुधार से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से जानकारी दी।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विद्यालयों में अभिभावकों और समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, शैक्षिक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया गया।
इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद गुप्ता, अरुण पाण्डेय, जितेन्द्र यादव, भजन लाल, उषा कुमारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर मास्टर ट्रेनर्स को सशक्त बनाकर विद्यालयों में एसएमसी की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

7 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *