शिक्षक स्थानान्तरण को निरस्त करने को लेकर सौंपा ज्ञापन

गोंडा उत्तर प्रदेश
अंतः जनपदीय स्थानांतरण में नियमों की अनदेखी का आरोप, निरस्तीकरण की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता*

Gonda News

गोंडा।
अंतः जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया में नियमों की अवहेलना का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है। संगठन के जिला महामंत्री अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी महोदया को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा।
कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि स्थानांतरण/समायोजन प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं की गई हैं। आरोप है कि बिना समायोजित शिक्षकों की सूची जारी किए तथा बिना शिक्षकों से विकल्प लिए सीधे यू-डायस (UDISE) पोर्टल पर विद्यालय आवंटन कर दिया गया, जो स्पष्ट रूप से नियम विरुद्ध है। संगठन ने इस समायोजन आदेश को तत्काल निरस्त करते हुए नियमानुसार पुनः समायोजन कराने की मांग की है। साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह भी किया गया।
ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर शीघ्र ही आवश्यक आदेश जारी किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, ब्लॉक कटरा अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक मुजेहना अध्यक्ष राहुल वर्मा, ब्लॉक बेलसर मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, ब्लॉक पड़री कृपाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्र, राजेंद्र कुमार शुक्ला, शिवर्चन सिंह, दुर्गेश सिंह, आशीष जौहरी, प्राची शुक्ला, अर्पिता श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक साथी उपस्थित रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *