नववर्ष पर बीएसए से शिक्षक संगठनों की स्नेहिल भेंट, समायोजन व चयन वेतनमान की विसंगतियों पर हुई विस्तृत चर्चा
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News :
गोण्डा।
नववर्ष के अवसर पर शुक्रवार 02 जनवरी 2026 को शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोण्डा अमित कुमार सिंह से स्नेहिल मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में जिला समन्वयक राजेश कुमार सिंह, गणेश कुमार गुप्ता एवं प्रेम शंकर मिश्रा से भी नववर्ष के उपलक्ष्य में मंगलकामना भेंट की गई।
इस अवसर पर जनपदीय जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ किरन सिंह, जिलाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शरद कुमार सिंह, जिला मंत्री अनिल कुमार सिंह, जनपदीय कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री आशीष द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार, महिला उपाध्यक्ष कुमकुम श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कनौजिया, मंडल अध्यक्ष परवेज अकरम, जिला संयुक्त मंत्री रामगोपाल एवं उमेश श्रीवास्तव, तस्लीम इदरीशी, रईस अहमद, दिलीप कुमार झंझरी तथा मो. अनीस अंसारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जनपद में संपन्न हुए समायोजन की विसंगतियों एवं चयन वेतनमान से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक हित में सभी लंबित मामलों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।