पण्डित सिंह जी मेमोरियल हॉस्पिटल में लगा निःशुल्क सर्जिकल कैंप

उत्तर प्रदेश गोंडा
पंडित सिंह जी मेमोरियल हॉस्पिटल के सर्जिकल कैंप में जुटी भीड़।
आज भी जन मानस के दिलों में ज़िंदा हैँ पंडित सिंह जी – सूरज सिंह
लगभग 800 मरीजों ने शिविर में पहुंच कर हासिल किया चिकित्सकीय लाभ
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

नवाबगंज (गोण्डा)।
पंडित सिंह जी मेमोरियल हॉस्पिटल, नवाबगंज में आयोजित निःशुल्क सर्जिकल कैंप में सैकड़ों मरीजों ने भाग लेकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। यह सर्जिकल कैंप पूर्व मंत्री स्वर्गीय पंडित सिंह की जन्म जयंती की श्रृंखला में आयोजित किया गया है, जिसे जनसेवा को समर्पित बताया गया।
कैंप के आयोजक सूरज सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंदों को निःशुल्क एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय पंडित सिंह जी आजीवन जनसेवा में समर्पित रहे और उसी प्रेरणा से इस सर्जिकल कैंप का आयोजन किया गया है। कैंप में ऑपरेशन, भर्ती, ओपीडी, दवा सहित सभी सेवाएं पूरी तरह निःशुल्क दी जा रही हैं।
सर्जिकल कैंप में एमएस डॉक्टर अभिजात कुमार ने पहले दिन 20 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया। इनमें राजकुमार, भगवान प्रसाद, द्वारिका, राजाराम, कल्याण सहित कई मरीजों के हार्निया तथा दुर्गा कल्पनाथ, विंध्याचल, रामराज और सलमान के पित्त की थैली में पथरी के ऑपरेशन शामिल रहे।
अस्पताल के व्यवस्थापक डॉ. देवांश सिंह ने बताया कि कैंप का लक्ष्य 600 या उससे अधिक मरीजों का ऑपरेशन कर उपचार करना है। इसके लिए डॉक्टरों और स्टाफ की ड्यूटी को 8-8 घंटे की शिफ्ट में विभाजित किया गया है। पहले शिफ्ट में पित्त की थैली में पथरी, हार्निया और हाइड्रोसील के ऑपरेशन किए जा रहे हैं।
कैंप के दौरान डॉ. दिव्या सिंह ने महिला मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाओं की समुचित व्यवस्था की। वहीं डॉ. अभिषेक सिंह ने बताया कि रजिस्ट्रेशन का अंतिम दिन है, जो रात्रि 8 बजे तक जारी रहेगा। 24 घंटे इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैनात डॉक्टर आदर्श ने कैंप को और बेहतर बनाने के लिए समस्त स्टाफ से सहयोग की अपील की।

 

9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *