मुख्यसेविकाओं को दी गई ईसीसीई की ट्रेनिंग, स्कूल पूर्व शिक्षा पर जोर

गोंडा
जनपद गोंडा में मुख्य सेविकाओं के लिए द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
बाल विकास योजनाओं को सशक्त बनाने पर जोर
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोंडा। यूनिसेफ, विक्रमशिला एजूकेशन रिसोर्स सोसाइटी तथा बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य सेविकाओं के लिए द्विदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो चरणों में संपन्न होगा। प्रथम चरण का आयोजन 18 एवं 19 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है, जबकि द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 26 एवं 31 दिसंबर 2025 को आयोजित होगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद की विभिन्न परियोजनाओं बभनजोत, बेलसर, छपिया, नगर, करनैलगंज, हलधरमऊ, इटियाथोक, झंझरी, कटरा बाजार, मनकापुर, मुजेहना, नवाबगंज, पंडरी कृपाल, परसपुर, रुपईडीह, तरबगंज एवं वजीरगंज की मुख्य सेविकाओं ने सहभागिता की। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र स्तर पर बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाना तथा सेविकाओं की कार्यक्षमता में वृद्धि करना है।

इस द्विदिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सहयोगात्मक पर्यवेक्षण, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा का महत्व, समुदाय आधारित गतिविधियों का प्रभावी आयोजन तथा सेक्टर स्तर पर निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि सहयोगात्मक पर्यवेक्षण से आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुधार होता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास में सकारात्मक परिणाम सामने आते हैं।

तिलक इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन गुरुवार को विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विक्रमशिला शिक्षा संसाधन संस्था के मंडल प्रबंधक कृष्ण मोहन सिंह ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था में सही देखभाल और शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखती है। वहीं जिला समन्वयक इंद्रभान तिवारी ने समुदाय की भागीदारी को बाल विकास कार्यक्रमों की सफलता की कुंजी बताया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अंकिता श्रीवास्तव, साधना साहू, दीपाली सिंह, सुमिता वर्मा, प्रीति, शमा परवीन, सोनम, आरती देवी, निधि पांडेय, प्रियंका मिश्रा, प्रियंका पांडे, सरिता चौधरी, लक्ष्मी यादव, प्रज्ञा दुबे, रंजना सिंह, अनुपम मिश्रा, दिव्या पाठक, अनुशमा तिवारी, नेहा परवीन, शिवांगी, कलावती, दुर्गेश कुमारी, नीलम सिंह, शैली, मनीषा अवस्थी, शिवानी साहू, ज्योति वर्मा, तस्मिया, प्रीति पांडेय, रीना देवी, इबरत बेगम, मंजू मौर्य, निधि वर्मा, ललती कुमारी, मानसी शुक्ला, नम्रता शुक्ला एवं दीपिका पांडेय सहित अन्य मुख्य सेविकाएं उपस्थित रहीं।

11 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *