शिक्षक नेताओं ने की नवागत बीएसए से मुलाकात

गोंडा

ब्रिज कोर्स, चयन वेतनमान और लंबित मामलों पर संगठन की बीएसए से वार्ता, शीघ्र दिशा-निर्देश जारी करने का मिला आश्वासन

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सांगठनिक मुलाकात की गई। बैठक में महासंघ ने ब्रिज कोर्स से जुड़े मुद्दों पर महानिदेशक महोदय को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपते हुए आग्रह किया कि शासन स्तर से आवश्यक दिशा-निर्देश शीघ्र जारी किए जाएं।

मंडलीय महामंत्री गजाधर सिंह ने 12460 भर्ती का अवशेष वेतन, चयन वेतनमान तथा मध्यान्ह भोजन से जुड़े लंबित बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। संगठन ने शिक्षकों से जुड़े इन प्रमुख मुद्दों पर त्वरित समाधान की मांग रखी।

वार्ता के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आश्वस्त किया कि शासन से अनुमति मिलते ही जिला स्तर पर आवश्यक दिशा-निर्देश जल्द जारी किए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया कि साइट सक्रिय होते ही चयन वेतनमान की प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर दी जाएगी।

बैठक में जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जिला संयुक्त महामंत्री आनन्द प्रताप सिंह, जिला संयुक्त मंत्री भास्कर दूबे, संतोष कश्यप, ब्लॉक कटरा अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, ब्लॉक इटियाथोक अध्यक्ष डॉ. रामराज, मंत्री अभय प्रताप सिंह, ब्लॉक बेलसर मंत्री मनोज कुमार शुक्ला, मीडिया प्रभारी दिलीप वर्मा सहित राजेन्द्र कुमार शुक्ला, जितेन्द्र कुमार तिवारी, राम कुमार सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, आलोक मौर्य, वैभव त्रिपाठी, जितेन्द्र दूबे, राम नरेश, मनोज यादव, विपिन यादव, नील कमल मिश्र, रंजीत कुमार, शिशुपाल, अनिल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, अजय वर्मा समेत कई सम्मानित पदाधिकारी मौजूद रहे।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *