चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बदले घूस लेने वाला सीएमओ का बाबू रंगेहाथ ग़िरफ़्तार

गोंडा

सीएमओ ऑफिस का हेड क्लर्क पाँच हज़ार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता
Gonda News :

गोंडा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी की चिकित्सीय प्रतिपूर्ति (मेडिकल रिम्बर्समेंट) पास करने के नाम पर पाँच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए हेड क्लर्क शशिकांत सिंह मंगलवार को एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ गए। टीम ने उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित एक ढाबे से थाने ले जाकर आवश्यक कार्रवाई की।

सूत्रों के अनुसार, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी रामू पांडेय की चिकित्सा प्रतिपूर्ति लंबित चल रही थी। हेड क्लर्क पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिपूर्ति पास करने के एवज में पाँच हजार रुपए की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की, जिसके बाद मंगलवार को योजना बनाकर जाल बिछाया गया। जैसे ही शशिकांत सिंह ने रुपये लिए, टीम ने उन्हें मौके पर दबोच लिया।

गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम ने क्लर्क के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। टीम को पूछताछ में आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताया, लेकिन मौके से बरामद रकम और पहले से मिली शिकायतों के आधार पर उसके खिलाफ कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।

पिछले दिनों भी कई अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए

जिले में लगातार हो रही कार्रवाई से यह साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन टीम का शिकंजा कसता जा रहा है। पिछले एक वर्ष में विभिन्न विभागों के कई कर्मचारी और अधिकारी घूस लेते हुए पकड़े जा चुके हैं—

  • 11 अगस्त 2023 को फरेंदा तहसील में लेखपाल घूस लेते धरे गए।
  • 15 सितंबर 2023 को बिजली विभाग के जेई संतोष मौर्य दस हजार रुपये लेते गिरफ्तार हुए।
  • 12 जनवरी 2024 को बिजली विभाग के अवर अभियंता देवेंद्र और एसएसओ सुभाष दस हजार लेते पकड़े गए।
  • 27 फरवरी 2024 को सीएमओ कार्यालय से वरिष्ठ सहायक हरिओम कुमार पाँच हजार लेते पकड़े गए।
  • 15 जून 2024 को सुंदरचक निवासी मंगलेश सिंह दस हजार लेते गिरफ्तार हुए।
  • 8 अगस्त 2024 को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए जेई विद्युत संजीव सिंह और ठेकेदार राजिव मिश्रा पकड़े गए।
  • 13 फरवरी 2025 को आठ हजार की रिश्वत लेने के आरोप में राजस्व विभाग के कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ।

सीएमओ कार्यालय में हेड क्लर्क की गिरफ्तारी ने विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कराने की मांग की जाने लगी है।

8 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *