ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में दिखी प्रतिभा

गोंडा

 

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ, बालक–बालिकाओं ने दिखाई प्रतिभा

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News

नवाबगंज। जेम्स हार्वी मेमोरियल इंटर कॉलेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पाण्डेय तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय गोकुला की रुकसार प्रथम रहीं। 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय तुरकौली के अमित यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त कर सबका ध्यान आकर्षित किया। वहीं 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रेहली की ज्योति ने जीत दर्ज की।
कबड्डी प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों का उत्साह देखने योग्य रहा। बालक और बालिका जूनियर वर्ग में कंपोजिट निरिया की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।

व्यायाम शिक्षक सुशील कुमार के मार्गदर्शन में पूरी प्रतियोगिता सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। खण्ड शिक्षा अधिकारी हेमलता त्रिपाठी ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर राम सुंदर, ब्लॉक अध्यक्ष जूनियर राजेश मिश्रा, मंत्री प्रदीप सिंह, सुधीर सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष अवनीश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, राकेश पाण्डेय, हंसराज वर्मा, भीमदेव मिश्रा, संजय दूबे, पवन श्रीवास्तव, श्रीमणि श्रीवास्तव, देव प्रकाश भारती, कीर्तिवर्धन सिंह, शिव भजन सिंह, विनोद सिंह दानिश, विकास सिंह, सुमित मित्र पाण्डेय, अवधेश तिवारी, उमेश तिवारी, अरविंद पाण्डेय, पंकज पाण्डेय, समीर पाण्डेय, कन्हैयालाल शर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, SRG विनीता कुशवाहा, कल्पना तिवारी, वंदना पटेल, अनीता पाण्डेय, खुशबू जायसवाल, तानिया हलधर, रेखा सिंह, रोशनी, सविता तिवारी, सुशीला, नीतू पाण्डेय सहित ब्लॉक के सभी खेल अनुदेशक उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह और खेल भावना जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।

10 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *