कृषि विविधीकरण पर जोर, उद्यान विभाग की मंडलीय गोष्ठी सम्पन्न
डीएम प्रियंका निरंजन ने किया उद्घाटन, किसानों को उन्नत तकनीक अपनाने की अपील
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोण्डा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत उद्यान विभाग द्वारा जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, राजकीय पौधशाला पन्तनगर, गोण्डा (बादशाह बाग) में आयोजित मंडलीय गोष्ठी मंगलवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। गोष्ठी का शुभारंभ जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने किया। उन्होंने कृषकों से कृषि विविधीकरण अपनाने की अपील करते हुए कहा कि मशरूम उत्पादन वर्तमान समय में बेहतर आय का बड़ा विकल्प है और किसान इससे अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकते हैं।
महेंद्र सिंह (पूर्व सांसद प्रतिनिधि) ने किसानों से फूलों की खेती को अपनाने का अनुरोध किया। विद्याभूषण द्विवेदी (अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा) ने औद्यानिक फसलों में संतुलित उर्वरकों के प्रयोग पर जोर दिया। शारदाकांत पांडे (विश्व हिंदू परिषद) ने कहा कि फूलों की खेती किसानों की आय को दोगुना करने में सक्षम है।
देवीपाटन मंडल की उप निदेशक उद्यान गीता त्रिवेदी ने योजनाओं के लाभ उठाने हेतु किसानों से पंजीकरण कराने की अपील की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में लघु एवं सीमांत कृषकों को ड्रिप व स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली पर 80–90% तक अनुदान दिया जा रहा है।
प्रेम कुमार ठाकुर (उप कृषि निदेशक) और रामानन्द मल्ल (उप निदेशक रेशम) ने भी विभागीय योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला।
डॉ. रामलखन सिंह (वरिष्ठ वैज्ञानिक, शस्य विज्ञान) ने नए बाग लगाने की प्रक्रिया, खाद-उर्वरक प्रबंधन एवं जैव उर्वरकों के महत्व की जानकारी दी।
प्रा. जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को उपलब्ध कराई।
ओमप्रकाश पांडे (प्रगतिशील कृषक) ने किसानों से व्यावसायिक खेती अपनाने का आग्रह किया।
गोष्ठी में विभिन्न विभागों व संस्थानों—*उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, गन्ना विकास विभाग, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, क्लासिक मशरूम, पानी संस्थान, शिवकुमार मौर्य (वी.आर. समग्र जलवायु फल एवं औषधि शोध संस्थान), रविशंकर सिंह (गोनार्द कृषक उत्पादक संगठन), ग्रीन अर्थ वर्म, प्रगतिशील मधुमक्खी पालक शिवचंद्र सिंह, गुलाब महिला स्वयं सहायता समूह, जैन इरिगेशन, राष्ट्रीय पौधशाला, इफको, मधुमक्खी पालक कृषक राम शंकर तिवारी, हृदयराम यादव (ग्लेडियोलस), राम कृपाल शुक्ला, शैलेन्द्र सिंह, गुरेटी परसपुर गोण्डा सूरन की खेती—सहित मंडल के जनपद बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती के प्रतिनिधियों ने कृषि नवाचारों पर आधारित उन्नत तकनीक के स्टॉल लगाए और किसानों को जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील कृषकों—प्रवीन कुमार सिंह, ओम प्रकाश पांडे, हृदय राम यादव, ऋषभ त्रिपाठी, देवीशरण मौर्य, राजेंद्र मौर्य—को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में संतोष कुमार दुबे (जिला उद्यान अधिकारी बलरामपुर), बालिशरण चौधरी (जिला उद्यान अधिकारी श्रावस्ती), जितेन्द्र कुमार सिंह (व०स०, गोण्डा), गिरीश कुमार मिश्रा (स०उ०नि०), संकेत मिश्रा, रमन सिंह, राम संजीवन, हरीश पाण्डेय, विनोद सिंह, रोहन यादव सहित बड़ी संख्या में कृषक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बिंदु यादव (सीआरपी, पानी संस्थान) द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई।
मंच संचालन एस.पी. शर्मा (सेवानिवृत्त अधिकारी) ने किया।
गोष्ठी ने किसानों को उन्नत तकनीकों, बाज़ार संभावनाओं और सरकारी योजनाओं से अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।