SIR पुनरीक्षण को पूरा कर चुके BLO को डीएम से मिला सम्मान

गोंडा

SIR पुनरीक्षण कार्य समय से पहले पूरा करने वाले 18 बीएलओ सम्मानित

जिलाधिकारी ने प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान कर किया उत्साहवर्धन

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

गोण्डा, 27 नवम्बर 2025।
विधानसभा निर्वाचन से जुड़े विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पहले पूरा करने पर जनपद के 18 बीएलओ को जिला प्रशासन ने सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने चयनित बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि SIR फॉर्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन चुनावी कार्यों को अधिक पारदर्शी, सुदृढ़ और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने कहा कि समयबद्धता, टीमवर्क और जिम्मेदारी निर्वहन का यह उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने जनपद को प्रदेश स्तर पर भी अग्रणी बनाया है।
उन्होंने सभी बीएलओ को भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि बीएलओ जैसे मैदानी कर्मी ही निर्वाचन प्रक्रिया की सफलता के मुख्य आधार हैं। समय से पहले 100 प्रतिशत कार्य पूरा कर बीएलओ ने जिले को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ाया है।
समारोह में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और बीएलओ की उपलब्धियों पर खुशी व्यक्त की।

बीएलओ की विधानसभा-वार सूची

विधानसभा मेहनौन

भोलेनाथ गुप्ता, सहायक अध्यापक
दिनेश कुमार मिश्रा, शिक्षामित्र

विधानसभा गोण्डा

पूनम देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री
उम्मतुल निशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री

विधानसभा कटरा बाजार

आराधना, शिक्षामित्र
राजेंद्र कुमार, शिक्षामित्र
सुषमा तिवारी, शिक्षामित्र
सिद्धार्थ कुमार मिश्र, शिक्षामित्र
सुधा श्रीवास्तव, शिक्षामित्र

विधानसभा करनैलगंज

सरोज कुमारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री
शिवकुमार यादव, शिक्षामित्र
सुभागवती सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री

शशिबाला, आंगनबाड़ी कार्यकत्री
गुड्डी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री

विधानसभा तरबगंज

रामेश्वरी पाण्डेय, आंगनबाड़ी कार्यकत्री

विधानसभा गौरा

काजी मंजूर अहमद, सहायक अध्यापक
सौरभ सिंह, सहायक अध्यापक
अनीता, सहायक अध्यापक

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *