समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव बने अंकित पासवान

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी में अंकित पासवान को महासचिव की जिम्मेदारी
राजन तिवारी, नबील खान और बालकृष्ण भारती बने जिला उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारियों को भी मिली जिम्मेदारी
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। समाजवादी लोहिया वाहिनी की जिला कार्यकारिणी में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत अंकित पासवान (सम्राट) को जिला महासचिव, राजन तिवारी, नबील खान और बालकृष्ण भारती को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अमरदीप यादव और नितिन यादव को जिला सचिव, रोहित शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य तथा विष्णु पासवान को करनैलगंज विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और ऊर्जा के साथ संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएंगे।
नवनियुक्त पदाधिकारियों से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की अपेक्षा की गई है। साथ ही, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
सभी पदाधिकारियों के सफल एवं समर्पित कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए उनके माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

.

.

.

प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता 9415120996
9 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *