मृतक आश्रित कर्मियों के समस्या निवारण के लिए विधायक से मिले संगठन के नेता

अयोध्या उत्तर प्रदेश गोंडा
कैशलेस चिकित्सा सुविधा और पदोन्नति की मांग को लेकर मृतक आश्रित कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री तक मांगें पहुंचाने के लिए विधायक और एमएलसी से लगाया गुहार
प्रदीप मिश्रा, चीफ रिपोर्टर

Gonda

गोंडा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने रविवार को अपनी दो प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन क्षेत्रीय विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय तथा विधान परिषद सदस्य अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह को सौंपा। संगठन ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके समाधान का मार्ग प्रशस्त करें।
संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश प्रताप मिश्र के नेतृत्व में कर्मचारियों ने सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के शिक्षकों, वार्डेन, विशेष शिक्षकों तथा परिषदीय विद्यालयों में भोजन बनाने वाली रसोइयों को राज्य सरकार द्वारा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया है। इसके बावजूद ब्लॉक संसाधन केंद्रों पर कार्यरत मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा समूह ‘ग’ एवं लिपिकीय संवर्ग के कर्मचारी इस महत्वपूर्ण सुविधा से अब तक वंचित हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि विभाग में कार्यरत शिक्षकों की असामयिक मृत्यु के बाद उनके आश्रितों को शिक्षणेत्तर पदों पर नियुक्त किया जाता है, लेकिन नियुक्ति के बाद उन्हें पदोन्नति का कोई अवसर नहीं मिल पाता। परिणामस्वरूप अनेक कर्मचारी पूरे सेवाकाल में एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं। जबकि अन्य विभागों में कर्मचारियों को समय-समय पर पदोन्नति का लाभ मिलता है।
संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने तथा उनकी पदोन्नति की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे कर्मचारियों में सुरक्षा और सम्मान की भावना मजबूत होगी तथा उनके परिवारों को भी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मंडल महामंत्री अनोखी लाल भास्कर, जिलाध्यक्ष हरीश कुमार मिश्र, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार, जिला सचिव सुनील श्रीवास्तव, बहराइच के जिला उपाध्यक्ष राहुल सिंह, गोंडा के उपाध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास्तव, अमरेंद्र यादव, संजीव कुमार, दिग्विजय वर्मा, रजनी सिंह, रमेश सिंह, भोला नाथ, विजय सिंह, राजकुमार मिश्र सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 / 100 SEO Score
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *