एरियर, दीपावली बोनस व प्रान आवंटन को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
प्रदीप मिश्रा, प्रमुख संवाददाता

Gonda News
गोंडा। शिक्षकों से जुड़े लंबित मामलों के समाधान को लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधि मंडल सक्रिय हो गया है। मंडलीय महामंत्री के निर्देश पर महासंघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को वित्त एवं लेखा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर शिक्षकों के अवशेष भुगतान, दीपावली बोनस तथा प्रान (PRAN) आवंटन से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।
वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि जनपद के कई शिक्षकों का अवशेष भुगतान लंबे समय से लंबित है तथा कुछ शिक्षकों को दीपावली बोनस भी प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त प्रान आवंटन से जुड़ी समस्याओं के कारण भी शिक्षकों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस पर वित्त एवं लेखा अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने लेखाकार सिद्धार्थ सिंह को प्रतिनिधि मंडल से ज्ञापन प्राप्त करने के लिए अधिकृत किया।
इसी क्रम में बोर्ड परीक्षाओं के पिछले वर्ष तथा वर्तमान सत्र के परिश्रमिक भुगतान के मुद्दे को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने जिला विद्यालय निरीक्षक से भी दूरभाष पर वार्ता की। महासंघ की ओर से दिनेश कुमार वर्मा ने उनसे मिलकर शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया और इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बोर्ड परीक्षा से जुड़े कार्यों का परिश्रमिक समय से दिलाए जाने की मांग की, जिससे शिक्षकों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।
महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षकों से जुड़े आर्थिक मामलों का समय से निस्तारण होना आवश्यक है, क्योंकि इससे शिक्षकों की कार्यक्षमता और मनोबल दोनों प्रभावित होते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित अधिकारी जल्द ही इन समस्याओं का समाधान कर शिक्षकों को राहत प्रदान करेंगे।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में संगठन मंत्री हंसराज वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय भान वर्मा, संयुक्त महामंत्री आनंद प्रताप सिंह, ब्लॉक रुपईडीह के सूर्य मणि पाण्डेय, ब्लॉक पंडरी कृपाल की अध्यक्ष अरुणिमा शाही, ललित मिश्र, सुशील पाण्डेय तथा जितेन्द्र कुमार तिवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। महासंघ के प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि समस्याओं का समयबद्ध समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाता